कासगंज। जिला संयुक्त चिकित्सालय में गुर्दा रोगियों की डायलिसिस के लिए एक डायलिसिस यूनिट का विस्तार किया गया है। छठवीं डायलिसिस यूनिट शुरू होने से प्रतीक्षारत मरीजों को डायलिसिस के लिए अब इंतजार नहीं करना होगा। यूनिट शुरू होते ही मरीजों की डायलिसिस की गई।
पांच माह पूर्व जिले में डायलिसिस यूनिट की स्थापना हुई थी। स्थापना के समय तीन यूनिट प्रारंभ की गईं। डायलिसिस शुरू होने से गुर्दा रोगियों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ने लगी। प्रतीक्षा सूची बड़ी होने के कारण एक-एक करके डायलिसिस यूनिट का विस्तार किया गया। पहले दो शिफ्टों में डायलिसिस की जा रही थी। अब छठवीं यूनिट स्थापित हो चुकी है और अब तीन शिफ्टों में डायलिसिस की जा रही है। जिससे प्रतीक्षारत मरीजों को लाभ मिलने लगा है। बदायूं की गुर्दा रोगी महिला राबिया की छठवीं यूनिट शुरू होने पर डायलिसिस की गई। राबिया ने बताया कि पहले वह अलीगढ़ डायलिसिस के लिए जा रही थी। अब कासगंज में डायलिसिस कराने की प्रतीक्षा सूची में उसका नाम था। बदायूं से कासगंज आना जाना आसान है। ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है। जिससे अतिरिक्त खर्च भी वहन नहीं करना पड़ता।
- डायलिसिस की छठवीं यूनिट शुरू कर दी गई है। जिससे प्रतिक्षारत मरीजों की डायलिसिस शुरू हुई है। अब मरीजों को प्रतिक्षा नहीं करनी पड़ेगी। - डॉ. विशाल माहेश्वरी