फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्राली के नीचे दब कर छह साल के मासूम की मौत

Wed, 22 Mar 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा।
विज्ञापन

नगला मनी रजबहा के पास मंगलवार की शाम एक भूसा लदे ट्रैक्टर की ट्राली एक छह वर्षीय बालक पर पलट गई। हादसे में बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बालक मां के साथ घर वापस लौट रहा था। लोगों को एकत्र होता देख चालक वहां से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं ट्रैक्टर ट्राली का जब्त कर लिया गया।


थाना बेवर क्षेत्र के गांव गजियापुर निवासी गीता देवी मंगलवार को नगला मनी रजबहा के पास बकरियां चराने आईं थीं। उनके साथ छह वर्षीय पुत्र आकाश भी था। शाम के समय मां बेटा बकरियां चरा कर घर वापस लौट रहे थे। तभी उजागरपुर को जाने वाले रजबहा के पास सामने से आ रहे भूसा लदे एक ट्रैक्टर की ट्राली मासूम पर पलट गई। बच्चे को ट्राली के नीचे दबा देख मां की चीख निकल गई। लोग एकत्र हुए इस बीच चालक वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज नीलकमल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बच्चे को ट्राली के नीचे से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मौके पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली को कब्जा में ले लिया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। गीता देवी ने बताया कि करीब 10 माह पूर्व पति की मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे विशाल व आकाश का मेहनत मजदूरी कर भरण पोषण कर रही थी। मंगलवार को हुए हादसे में मासूम आकाश की जान चली गई। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें