फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की करतूत: छह साल के मासूम बेटे को थमाया तमंचा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो

Mon, 19 Sep 2022 05:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

कुछ लोग कानून हाथ में लेने से नहीं चूक रहे। मैनपुरी में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने छह साल के पुत्र को तमंचा थमा दिया। तमंचे के साथ मासूम का फोटो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
मासूम के हाथ में तमंचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने मासूम बेटे के हाथ में तमंचा थमा दिया। मोबाइल से तमंचे के साथ उसके कई फोटो भी खींचे। रविवार को कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


रविवार को सोशल मीडिया पर एक बच्चे का फोटो वायरल हुआ, इस फोटो में बच्चा जो करीब छह से सात वर्ष का है। अपने हाथ में तमंचा लिए हुए खड़ा है। तमंचा लिए हुए बच्चे का एक फोटो नहीं बल्कि कई फोटो खींचे गए। उसके पिता ने यह फोटो अपने व्हाट्सअप स्टेट्स पर लगाए। जिसे रविवार को देखने के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडियो पर शेयर कर दिए। 

गांव गदनपुर का रहने वाला है बालक 

फोटो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी करने पर पता चला कि यह फोटो कुर्रा क्षेत्र के गांव गदनपुर के रहने वाले एक व्यक्ति के पुत्र का है, फोटो को उक्त व्यक्ति द्वारा स्टेट्स पर लगाया गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद कुर्रा पुलिस जांच में जुट गई है। 

थाना कुर्रा के प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने बताया कि एक बच्चे का तमंचा लिए हुए फोटो प्राप्त हुआ है। जांच कराई जा रही है, जांच के आधार पर बच्चे के हाथ में तमंचा देने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें