फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कॉलेज बस सहित एक के बाद एक आपस में टकराए छह वाहन, 12 लोग घायल

Tue, 10 Jan 2023 02:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा-दिल्ली हाईवे पर कोहरे के कारण एक के बाद एक छह वाहन टकरा गए। हादसे में कॉलेज की बस के टकराने ने छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।  

 
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था। सुबह आगरा-दिल्ली हाईवे पर फरह के पास ट्रक में बस ने टक्कर मार दी। बस के पीछे पांच वाहन और चल रहे थे। अचानक से बस के ट्रक से टकराने के बाद पीछे से आ रहे वाहन एक-दूसरे में टकराने लगे। कुछ ही देर में एक के बाद छह वाहन आपस में टकरा गए।

हादसे में 12 लोग हुए घायल

आगरा दिल्ली हाईवे पर छह वाहन टकराने के बाद स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में लग गए। इसमें से एक बस जीएलए के छात्रों को लेकर जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बस और वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं।

हाईवे पर लगा जाम

सुबह-सुबह वाहनों के टकराने से आगरा-दिल्ली हाईवे पर लंबा जाम लग गया। कोहरे के चलते वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों को हाईवे से हटाकर एक तरफ कराया और यातायात शुरू कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें