एटा कोतवाली देहात क्षेत्र में दलिया में छिपकली गिर गई। इसे खाने से खाने के बाद एक-एक करके छह सदस्य बीमार पड़ गए। लगातार उल्टियां होने लगीं। दलिया को देखा तो उसमें छिपकली पड़ी मिली। इसके बाद रात 10 बजे सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में सुधार बताया गया है।
दलिया पकाते समय गिरी छिपकली
ग्राम प्रधान सिराव प्रवीन कुमार ने बताया कि उनकी भाभी सुनीता देवी ने शुक्रवार शाम को दलिया बनाया था। इसमें किसी तरह से छिपकली गिर गई। दलिया को भाई, भाभी, भतीजा सचिन, भतीजी आंचल और काजल तथा भाभी की भतीजी मनू ने खाया। इसके बाद अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। आशंका हुई कि खाने में ही कुछ गडबड़ हुई है। बर्तन में बचे हुए दलिया को देखा तो उसमें छिपकली पड़ी मिली।