फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गैंग के छह सदस्य पकड़े

Fri, 05 May 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना पुलिस ने कस्बा में एक स्थान पर दुकान का संचालक कर फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गैंग के छह सदस्य पकड़े हैं। उनके कब्जे एक मशीन भी बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फर्जी आधार कार्ड के जरिए कई लोग आपराधिक वारदात को अंजाम देते हैं। फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले एक गैंग के कुछ लोगों को एक सूचना पर गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवकों के नाम रवि, अरविंद, मोनू, विवेक, सुधीर और हनुमंत हैं। पुलिस ने मौके से फर्जी आधार कार्ड बनाने में प्रयोग की जाने वाली एक मशीन भी कब्जे से बरामद की है। गैंग के लोग फर्जी आधार कार्ड बनाने का काम करते हैं। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह ने बताया कि एक मशीन व तीन युवकों को पकड़ा गया है। यह लोग फर्जी आधार कार्ड बनाते थे। इनसे जानकारी की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें