फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मैनपुरी डिपो पहुंचीं छह बीएस-6 बसें

Tue, 07 Nov 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी डिपो पहुंचीं छह बीएस-6 बसें
विज्ञापन


-अलीगढ़ होकर दिल्ली के लिए संचालन होगा



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। मैनपुरी डिपो को परिवहन मुख्यालय से छह बीएस-6 बसें मिली हैं। आवंटित की गई बसें सोमवार की देर शाम मैनपुरी पहुंचीं। मुख्यालय से मिली नई बीएस-6 बसों का संचालन अलीगढ़ होकर दिल्ली तक के लिए किया जाएगा।

मैनपुरी डिपो के पास केवल पांच ही बीएस-6 बसें थीं। मैनपुरी डिपो में 64 बसों का बेड़ा था। इनमें दो अनुबंधित बसें शामिल थीं। दिल्ली सरकार के आदेश के बाद मैनपुरी डिपो ने परिवहन मुख्यालय से दस बीएस-6 बसों की मांग की थी। इसके बाद परिवहन मुख्यालय ने बीएस-6 की छह बसें मैनपुरी डिपो के लिए आवंटित की हैं। इन बसों को सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सोमवार की देर शाम बसें बस स्टैंड पहुंच गईं। मंगलवार को मैनपुरी डिपो को आवंटित की गई बसों का संचालन अलीगढ़ होकर दिल्ली तक के लिए शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मैनपुरी डिपो के लिए दस बीएस-6 बसों की मांग भेजी गई थी। परिवहन मुख्यालय द्वारा छह बसें आवंटित की गईं हैं। दिल्ली मार्ग पर ही अलीगढ़ होकर इन बसों का संंचालन किया जाएगा।

संजीव कुमार, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें