फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के ग्राम जौताना में मंगलवार शाम आपसी बंटवारे के विवाद को लेकर तीन भाइयों में हुए आपसी झगड़े के मामले में लालाराम के पुत्रों दीवान, दीनदयाल और कन्हैया के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही की है। दूसरे मामले में भी ग्राम जौताना के उत्तम एवं रामनिवास के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। तीसरे मामले में ग्राम चौमा शाहपुर में मनीष को शांतिभंग में पाबंद किया गया है। सभी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।