बाह: सुंसार गांव में सड़क के लिए धरना
बाह। आजादी के 79 साल बाद भी बाह के सुंसार गांव में बीहड़ की पगडंडी सड़क में तब्दील नहीं हो सकी है। लिहाजा बच्चों की पढ़ाई के लिए ग्रामीण पलायन कर रहे हैं। चुनाव बहिष्कार किए जाने पर भी सड़क का वादा पूरा नहीं हो सका। शुक्रवार को ऑल इंडिया भाईचारा पार्टी ने सुंसार गांव में धरना शुरू किया था। शनिवार को दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। ऑल इंडिया भाईचारा पार्टी के होतम भइया, डॉ. रविंद्र सिंह राजपूत, दिनेश राजपूत, रूप सिंह ने सुंसार के अलावा गुढ़ा, सांवलदास पुरा, झरनापुरा, मानसिंह की ठार, लंगुरिया की ठार, राजारामपुरा आदि सड़क से वंचित 33 गांवों की सड़क की समस्या दूर होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया है।