फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बहनों ने शहीद भाई की प्रतिमा की कलाई पर बांधी राखी

Sat, 29 Aug 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: देश भ​क्ति की राखी- शहीद गोपाल सिंह भदौरिया को बहनों ने बांधी राखी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
बाह। पाक बॉर्डर पर दुश्मन के छक्के छुड़ाकर शहीद हुए बाह के पुरा ताल गांव के शौर्यचक्र विजेता लांसनायक गोपाल सिंह भदौरिया के बलिदान पर उनकी बहनें नेहा और राखी को नाज है। शुक्रवार को दोनों बहनों ने शहीद स्मारक पहुंचकर बलिदानी भाई की प्रतिमा को टीका किया। कलाई पर राखी बांधी, मिठाई का भोग लगाया। वहीं सिमराई के शहीद इंद्रजीत सिंह के स्मारक पर पहुंची बहन गुड्डी देवी ने प्रतिमा को टीका कर राखी बांधी। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर के कुपवाडा में भाई ने 4 आतंकियों को ढेर कर अपने बलिदान से परिवार को गर्व और गौरव से भर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें