फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर भाई को हेलमेट पहनाने के बाद ही बांधेंगी राखी बहनें

Sun, 26 Aug 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर भाइयों को हेलमेट गिफ्ट करेंगी बहनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी में रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों को हेलमेट गिफ्ट करने को तैयार हैं। वहीं छात्राओं ने भी स्कूलों में सामूहिक रूप से अपने भाइयों को हेलमेट पहनाकर हादसे बचाने की शपथ ली।  

विज्ञापन


अमर उजाला ने हेलमेट के प्रयोग के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम शुरू की। इस मुहिम से जिले के हजारों लोग जुड़े। बहनों ने रक्षाबंधन पर भाई को हेलमेट उपहार स्वरूप देने के लिए खरीदें हैं। 

इस मुहिम से छात्राएं भी जुड़ गई हैं। मैनपुरी के गंगा सहाय इंटर कॉलेज में छात्राओं ने खुद हेलमेट पहनने और भाइयों के साथ ही अन्य परिजनों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। 
विज्ञापन

 
अलीपुर की शालिनी शाक्य ने कहा कि हेलमेट पहनने में कोई बुराई नहीं है। इसलिए मैं भी अपने भाई को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करूंगी। राखी बांधने से पहले भाई के हाथ में हेलमेट दूंगी।  

किशनी निवासी रूपल चौहान ने कहा कि भाई की सुरक्षा का ध्यान रखना भी बहन का कर्तव्य है। इसलिए पहले भाई को हेलमेट पहनाएंगे और इसके बाद में उसके कलाई पर राखी बांधेंगे। ऐसा करने से मेरा भाई हेलमेट लगाने के लिए मना नहीं कर सकेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें