एसआईआर: राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर एसडीएम ने सौंपी बीएलओ द्वारा तैयार सूचियां
बाह। विधानसभा क्षेत्र बाह में 361 बूथ और 3,39,350 मतदाता हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में 2,82,060 मतदाता डिजिटाइज्ड किए गए हैं। बीएलओ की ओर से तैयार सूची में 6,702 मतदाता मृतक, 33,469 मतदाता सिफ्टेड, 3,437 मतदाता डुप्लीकेट, 13,389 मतदाता अनुपस्थित हैं। एसआईआर के दौरान 13,389 मतदाता बीएलओ को ढूंढ़े नहीं मिले। बीएलए से समन्वय के बाद भी पता नहीं लगा। बुधवार को तहसील मुख्यालय पर एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर की समीक्षा की। बीएलओ की ओर से तैयार की गई अनुपस्थित, सिफ्टेड, मृतक और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सौंपी। इससे कोई भी पात्र व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रह सके। इस दौरान भाजपा के मानवेंद्र सिंह राठौड, श्याम शर्मा, सपा के महेश वर्मा, आदिल वेग मिर्जा, मोनू अहीर, कांग्रेस के कमलेश मिश्रा, बसपा के अनूप पांडेय, नायब तहसीलदार सुधीर गिरी आदि मौजूद रहे।