बाह: फोटो कैप्शन: चंबल की गोद में सिंदूरी सांझ
बाह। ढलते सूरज की लालिमा से रविवार शाम चंबल की वादियां दमक उठीं। मानो प्रकृति की सादगी, ठहराव और शाम की शांति को चार चांद लग गए हों। टीले की रेखा पर खड़े पेड़ों की काली छाया में प्रकृति की कलात्मकता का सुनहरा प्रतिबिंब चंबल के शांत पानी में झिलमिला उठा। रेहा के प्रधान अजय कौशिक साहित्यिक अंदाज में ‘बीहड़ों की खामोशी और चंबल का बहता पानी, ढलते सूरज ने लिखी है एक नई कहानी’ खूबसूरती को बयां किया। सिमराई के प्रधान जयवीर सिंह ने बताया चंबल की शांत लहरों पर जब ढलते सूरज की लालिमा बिखरती है, तो ऐसा लगता है मानो प्रकृति ने खुद अपने हाथों से इस धरा का शृंगार किया हो।