आगरा। शाहगंज बालाजीपुरम निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि 11 अक्तूबर को फेसबुक पर बैंक के एप को साइन अप करने के लिए लिंक आया। उन्होंने उस पर क्लिक कर दिया। इसके बाद अनजान नंबर से कॉल आई। उसने एप को साइन अप करने की प्रक्रिया के लिए अकाउंट की जानकारी मांग ली। पीड़ित से एक रुपये कटने की बात कही। उस एकाउंट में तो मात्र 20 रुपये थे लेकिन उससे एक अन्य खाता लिंक था। फोन करने वाले आरोपी ने खाते से तीन बार में 2़ 36 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने बैंक में जाकर पता चला कि दो ट्रांजेक्शन लोन जमा करने के लिए किए गए है। थाना प्रभारी जगदीशपुरा ने बताया कि पीड़ित की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। संवाद