फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्याम श्यामली खेलें होरी, अद्भुत रूप तिहारों रे रसिया...

विज्ञापन
होली की महफिलें: महावीर नगर बाह
विज्ञापन
बाह, जैतपुर क्षेत्र में होली की महफिलों में ब्रज भदावरी गीतों के संग बरसे रंग, मस्ती में डूबे हुरियारे
विज्ञापन

बाह। भदावर क्षेत्र के 150 से ज्यादा गांवों में शुक्रवार को भी होली की महफिलें जमी। ब्रज और भदावरी होली के गीतों के संग हुरियारे मस्ती में डूबे रहे, खूब रंग बरसे। बिजौली के महावीर नगर में रंगों से सराबोर भानु प्रताप सिंह चौहान, प्रमोद भदौरिया, शिवकुमार कटारा, पंकज बोहरे, रामशंकर शुक्ला, मन्ना सिंह भदौरिया, प्रताप सिंह ने श्याम श्यामली खेलें होरी, अद्भुत रूप तिहारों रे रसिया.... आदि गीतों के साथ ब्रज और भदावरी होली के रंग बिखेरे। जरार, जैतपुर, चौसिंगी, भाऊपुरा, क्वारी, चांगौली, रेंका, होलीपुरा, मढ़ेपुरा, कोरथ, प्रतापपुरा गांव में होली की महफिलें सजीं। महफिलों में भदावरी होली के गीतों पर हुरियारे जमकर थिरके। ब्रज के गीतों के मुकाबले हुए, जिसमें हुरियारों का उत्साह देखते ही बना। जैतपुर, बाह, जरार, भदरौली, बासौनी, कचौराघाट, चित्राहाट, शाहपुर गुर्जर, नंदगवा में आयोजित हुए होली मिलन समारोह में खूब अबीर और गुलाल उड़ा। प्रत्येक समारोह में रंग के साथ गुझिया की परंपरागत मिठास घोली गई।

होली की महफिलें: महावीर नगर बाह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें