आगरा। कुश्ती के अखाड़े में मेहनत और हुनर के दम पर आगरा की बेटी श्वेता पारस ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। यह नगला अजीता की रहने वाली हैं। खेलो इंडिया गेम्स के लिए उत्तर प्रदेश की कुश्ती टीम में इनका हुआ है। श्वेता 53 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर में तेलंगाना में होना प्रस्तावित है। फिलहाल श्वेता लखनऊ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास कर रही हैं। सं