फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्रीमद्भागवत कथा मन की शुद्धि का साधन

विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा। विकास खंड के गांव रायभा में सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह की शुरुआत की गई। ग्राम प्रधान रवि शर्मा के निर्देशन में कथा के पहले दिन रायभा धनोली मार्ग स्थित कथा परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कुल 501 कन्याओं और महिलाओं ने विधिविधान से कलश लेकर गांव का भ्रमण किया। बैंड-बाजे और जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वृंदावन से आए कथा व्यास संजीव कृष्ण ठाकुर ने भगवान की लीलाओं को अपरंपार बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मन की शुद्धि का साधन है। इस मौके पर ग्या प्रसाद शर्मा, चंद्रवती शर्मा, रवि शर्मा, मृदुला शर्मा, भजनलाल शर्मा, केबिनेट मिश्रा, डॉ. सूरज और रमाकांत शर्मा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें