फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बरौदा सदर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Mon, 11 May 2026 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बरौदा सदर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
विज्ञापन
अछनेरा। किरावली तहसील क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम बरौदा सदर में सरकारी स्कूल के पास रविवार से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन ही गांव में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। पीले वस्त्रों में सजी सैंकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण किया, जिससे पूरा वातावरण भजनों की गूंज से भक्तिमय हो गया। परीक्षित देवी सिंह फौजी एवं शान्दी देवी ने विधि-विधान से पोथी पूजन कर कथा का श्रीगणेश किया। व्यास पीठ से कथा वाचिका साध्वी रामा बहन (श्री धाम वृन्दावन) ने प्रथम दिन भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए इसे अमृत वर्षा की संज्ञा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें