बटेश्वर मे भागवत कथा शुभारम्भ को निकलती कलश यात्रा i
बटेश्वर। प्रसिद्ध तीर्थ बटेश्वर में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा मुख्य मंदिर से आरंभ होकर कस्बे के प्रमुख बाजारों से गुजरी और कथा स्थल पर संपन्न हुई। प्रथम दिन कथा व्यास आचार्य संजय कृष्ण द्विवेदी ने भागवत कथा महत्व सुनाया। इस अवसर पर परीक्षिच केशव सिंह भदौरिया, सुमन भदौरिया आदि मौजूद रहे।