अकोला के नगला परिमाल में निकाली गई कलश यात्रा
अकोला। क्षेत्र के नगला परिमाल में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 51 कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में 51 कन्याएं व महिलाएं पीतांबर वस्त्र धारण कर सिर पर पीले कलश लेकर चल रहीं थीं। वहीं, मुख्य यजमान एवं परीक्षित शिवसिंह का पुत्र योगेंद्र कुमार सिर पर श्रीमद्भागवत कथा की पुस्तक लेकर चल रहे थे। इसके बाद कथा व्यास श्री श्री 108 श्री रूद्र गिरी महाराज ने कथा में श्रीमद् भागवत का महात्तम तथा परीक्षित की कथा को विस्तार पूर्वक समझाया। इस अवसर पर परीक्षित शिवसिंह व शकुंतला देवी, हेतराम सिंह, योगेंद्र कुमार, सोंनवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, इंजी. प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।