दूरा में कलश यात्रा निकलते हुए
- फोटो : Samvad
फतेहपुर सीकरी। ग्राम दूरा में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और भक्ति का परिचय दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।