बसई अरेला में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत साप्ताहिक भक्ति ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बसई अरेला में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत की गई। यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर और भजन-कीर्तन करते हुए गांव के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। इसके बाद कथावाचक आचार्य बृजमोहन महाराज ने कथा का शुभारंभ किया। यह आयोजन कैलाश शर्मा और सरोज शर्मा की ओर कराया जा रहा है।