फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव से जयकारे

Wed, 26 Feb 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयघोषों से शिवालय गूंज उठे। सुबह से ही भक्त मंदिरों पर पहुंचना शुरू हो गए। भक्तों ने जलाभिषेक कर भोले को मनाया। भक्तों ने उपवास भी रखा। इससे दिन भर वातावरण भक्तिमय बना रहा। पर्व मनाने के लिए भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। ब्रह्म मुहूर्त से ही पहुंचना शुरू हाे गए। हाथों में पूजा की थाली व जल कलश लेकर मंदिरों की ओर जाते भक्तों के उत्साह का अतिरेक देखते ही बन रहा था। भूतेश्वर मंदिर पर भक्तों की लंबी कतारें लग गई। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भी मंदिर पहुंचकर कावंड़ चढ़ाई। भक्तों ने भोले नाथ को पूजा सामग्री, भांग, धतूरा, बेल पत्र, बेल, धतूरा आदि समर्पित किया। प्रभुपार्क स्थित मनकामेश्वर मंदिर पर भी भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा के साथ शिवस्त्रोत पाठ भी पढे। माता चामुंडा मंदिर, गली बोहरान मंदिर, गली शिवालय, मंदिर, पथवारी माता मंदिर, माल गोदाम चौराहा स्थित दुर्गा माता मंदिरों में स्थापित शिव मंदिरों में भी भक्तों ने पूजा कर भोलेनाथ को मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें