फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी और दामाद को फंसाने के लिए खुद पर चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव शाहआलमपुर में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। पुलिस को सूचना दी कि बेटी-दामाद ने उसे जान से मारने की कोशिश की है। जांच में मामला झूठा पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शाहआलपुर निवासी रामवीर ने रविवार को पुलिस को फोन कर बताया कि पुत्री व दामाद ने उसे गोली मार दी है। वह छोटी पुत्री का अपहरण कर ले जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रामवीर को अस्पताल भिजवाया। जांच की तो पता चला कि रामवीर ने खुद को गोली मारकर बेटी-दामाद को फंसाने की योजना बनाई थी। प्रभारी थानाध्यक्ष दर्शन सिंह ने बताया कि रामवीर की छोटी पुत्री को दामाद का भाई अपने साथ ले गया। इस मामले में उन्होंने दामाद दिनेश व पुत्री पूनम व मनीष निवासी रतभानपुर सिकंदराराऊ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मनीष जेल में निरुद्ध चल रहा है। पुलिस द्वारा बेकसूर लोगों को निर्दोष पाते हुए मामले से निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें