फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट, घर में लगी आग...जलकर नष्ट हो गया लाखों का सामान

Thu, 13 Jun 2024 05:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के जुल्हैदी गांव में बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया  गया, तब तक घर का सामान और बाइक भी जलकर नष्ट हो गई।  

 
विज्ञापन
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जुल्हैदी गांव में रमेश पुत्र रामदयाल निवासी जाटव बस्ती जुल्हैदी के घर में लगभग दोपहर के 1:30 बजे बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से भयानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे घर को चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया गया है घर का पूरा सामान जिसमें बाइक के साथ फर्नीचर भी जलकर राख हो गया। आग में लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। घर के बगल में भुस की बुरजी भी जल गई। ग्रामीणों के अनुसार लगभग एक से डेढ़ घंटे बाद दमकल गाडी पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें