मथुरा के जुल्हैदी गांव में रमेश पुत्र रामदयाल निवासी जाटव बस्ती जुल्हैदी के घर में लगभग दोपहर के 1:30 बजे बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से भयानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे घर को चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया गया है घर का पूरा सामान जिसमें बाइक के साथ फर्नीचर भी जलकर राख हो गया। आग में लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। घर के बगल में भुस की बुरजी भी जल गई। ग्रामीणों के अनुसार लगभग एक से डेढ़ घंटे बाद दमकल गाडी पहुंची।