फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घरेलू सामान राख

Wed, 10 May 2023 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। नगर की गणेशपुर नई बस्ती में मंगलवार की शाम शॉर्ट सर्किट एक मकान में आग लग गई। जिससे घरेलू सामान जल गया। लोगों ने मशक्कत कर आग को बुझाया। लगभग एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। गणेशपुर नई बस्ती निवासी रक्षपाल सिंह के परिजन गर्मी के कारण नीचे की मंजिल पर थ। ऊपर की मंजिल पर अचानक शॉर्ट सर्किट से आ लग गई। जब धुओं उठता हुए आस-पास के लोगों ने देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी उन्हें दी। धुआं निकलने की जानकारी पर परिजन तुरंत दूसरी मंजिल पर पहुंचे। अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर मशक्कत कर आग को बुझाया। आग बुझने पर सभी ने राहत की सांस ली। रक्षपाल ने बताया कि मकान में आग लगने से लगभग एक रुपये का नुकसान हुआ है। कपड़े, डबल बेड सहित अन्य घरेलू सामान जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें