फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिचपुरी-बोदला रोड से हटवाई दुकानें

Sat, 20 Dec 2025 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बिचपुरी-बोदला रोड पर हर शुक्रवार लगने वाले बाजार की वजह से लगने वाले भीषण जाम को खत्म करने के लिए नगर निगम शुक्रवार को सघन अभियान चलाया। अभियान के तहत सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकानें लगाकर बैठे कारोबारियों को हटवाया गया। अधिकारियों ने बताया कि साप्ताहिक बाजार की वजह से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। जाम के चलते स्कूली वाहनों, एंबुलेंस और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी सीपी सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें