बटेश्वर के यमुना घाट पर ब्रज भाषा के गीत की गाती कलाकार
बटेश्वर। तीर्थ धाम बटेश्वर के जोगेश्वरी महादेव घाट और मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन ब्रज भाषा के नए भक्ति गीत की शूटिंग की गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जेपीएएस म्यूजिक के बैनर तले धार्मिक गीत दूध चढ़ाऊं तुझ पर कैलाशपति, भोला भाला सा दे दे मुझको पति...की शूटिंग की गई। गीत मुख्य अभिनेत्री प्रिया यादव पर फिल्माया गया। साथ ही हिमांशु राजपूत, भानु शाक्य और भावना चौधरी भी अहम भूमिकाओं में हैं। भजन को गायिका काजल हाथरसी ने आवाज दी है, जबकि इसका फिल्मांकन कैमरामैन रवि कुशवाह ने किया। निर्देशक रवि परिहार ने बताया उम्मीद है कि यह भजन गाना लोगों को बेहद पसंद आएगा।