फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जूता फैक्टरी के सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित बसंत ओवरसीज जूता फैक्टरी में मंगलवार को सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन ने हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर मान गए। मैनपुरी के रहने वाले अजय मिश्रा कालिंदी बिहार में परिवार के साथ रह रहे थे। बड़ी बेटी झील मिश्रा (20) और मानवी मिश्रा (16) हैं। परिजन ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह काम पर गए थे। पत्नी ममता मिश्रा का आरोप है कि दोपहर में फैक्टरी परिसर में मौत हो गई मगर जानकारी नहीं दी गई। शाम करीब छह बजे फोन कर बताया कि लिफ्ट से गिर गए हैं। उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया है। इस पर सभी इमरजेंसी पहुंचे, जहां शव एंबुलेंस में पड़ा मिला। वहां फैक्टरी का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था। उन्होंने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। थाने में शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। आक्रोशित परिजन फैक्टरी के बाहर शव ले गए। पुलिस के समझाने पर मान गए। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें