कुर्राचित्तरपुर। कारखाना से काम कर बुधवार की रात घर लौटते समय डंपर की टक्कर लगने से जूता कारीगर बृजेंद्र सिंह (44) की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक ग्राम बगिया श्यामलाल, थाना इरादतनगर निवासी बृजेंद्र बुधवार की रात बाइक से घर लौट रहा था। बुंदू कटरा पुलिस चौकी के समीप पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की बाद डंपर छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है। संवाद