आनंदमय जीवन जीने की कला बताएंगी शिवानी दीदी
फिरोजाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य संचालिका सरिता दीदी ने बताया कि 27 अप्रैल को राजा का ताल स्थित एफएम वाटिका में शाम 5:30 बजे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी आएंगे। जो द्वारा आनंदमय जीवन जीने कला के बारे में जागरूक करेंगी। कार्यक्रम में शिवानी दीदी ने अपने अनुभवों के द्वारा तनाव मुक्ति व पारिवारिक समस्याओं को सहज पार कर जीवन को खुशमुना बनाने संबंधी सुनहरे विचारों को साझा करेंगे। प्रवेश के लिए निशुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। 22 अप्रैल रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है। संवाद