फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिवांगी ने श्रीलंका और बांग्लादेश के पहलवानों को दी मात, मुकाबले जीते

Thu, 05 Oct 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। नेपाल की ओर से 57 किलोग्राम भार वर्ग में चीन के हांगझोऊ में अंतरराष्ट्रीय पहलवानों से मुकाबला करने गई तीर्थनगरी की शिवांगी दुबे ने बांग्लादेश और श्रीलंका के पहलवानों से मुकाबला जीता, लेकिन थाईलैंड की पहलवान से वह हार गईं और एशियन गेम्स से बाहर हो गईं, लेकिन शिवांगी ने हार नहीं मानी। अब वह आगे और तैयारी के साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी।शिवांगी के पिता राजू दुबे ने इस मुकाबले की जानकारी देते हुए बताया कि शिवांगी का पहला मुकाबला बांग्लादेश की पहलवान से हुआ, जिसमें उसे 6-3 से जीत हासिल हुई। दूसरे मुकाबले में भी उसने श्रीलंका की पहलवान को भी 9-1 से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। लेकिन शाम 3 बजे हुए अपने अंतिम मुकाबले में उसे थाइलैंड की पहलवान के हाथों हार मिली।
विज्ञापन

थाईलैंड की पहलवान एस केऊ थो ने उसे 8-0 से हराया। थाईलैंड की पहलवान से हराकर वह एशियन गेम्स से बाहर हो गईं। शिवांगी नेपाल की ओर से 57 किलोग्राम भार वर्ग में खेल रहीं थीं। शिवांगी के पिता ने कहा कि बेटी ने बांग्लादेश और श्रीलंका से बेहतर मुकाबला किया, लेकिन थाईलैंड के पहलवान से पिछड़ी, लेकिन उसका हौसला कम नहीं हुआ है। वह आगे और बेहतर तैयारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें