फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लखनऊ में प्रदर्शन के लिए शिक्षामित्रों ने बनाई रणनीति

Sat, 14 Oct 2023 07:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में प्रदर्शन के लिए शिक्षामित्रों ने बनाई रणनीति
विज्ञापन

18 अक्तूबर देंगे धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा में संघ की बैठक शनिवार को जिला स्काउट गाइड प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में 18 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रांतीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने की। जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने कहा कि सरकार शिक्षामित्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है । सरकार को चाहिए कि शिक्षामित्र को समान कार्य के लिए समान वेतन दे। शिक्षामित्र को अपने अधिकार लेने के लिए 18 अक्तूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लेना पड़ा है। जिला महामंत्री सनत पांडेय ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की बात करती है लेकिन शिक्षामित्र के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उपाध्यक्ष शुभम शक्ति भदोरिया ने कहा कि सभी साथी सरकार से अपने हक को मांगने के लिए 18 अक्तूबर को लखनऊ पहुंचे। वह दिन दूर नहीं जब सरकार उनकी मांग पूरा करेगी।
विज्ञापन

बैठक में अवनीश यादव,अमित तिवारी ,संजीव मिश्रा, गौरव पाल ,संध्या चौहान, राघव चौहान, नवीन पाठक, अर्चना, प्रेमलता, पल्लवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें