फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिक्षा मित्रों ने समय से उपस्थिति के लिए सौंपा ज्ञापन

Thu, 18 Apr 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बीएसए की अनुपस्थिति में वरिष्ठ सहायक अनुभव सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रत्येक माह की उपस्थिति पांच तारीख तक बीएसए कार्यालय पर खंड शिक्षाधिकारियों से उपलब्ध कराई जाए। जनपद के सभी कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारियों को लिखित में आदेशित किया जाए। समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण शिक्षा मित्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष डाॅ. अनुराग मिश्रा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम शक्ति भदौरिया, सुशील कुमार, महेंद्र प्रताप भदौरिया, राजेश मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें