फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिक्षा मित्रों को दिवाली से पहले मिले मानदेय

Tue, 07 Nov 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मित्रों को दिवाली से पहले मिले मानदेय
विज्ञापन

- प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की बैठक में हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की बैठक मंगलवार को आगरा रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा मित्रों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने कहा कि शिक्षा मित्रों का अक्तूबर का मानदेय दिवाली से पहले दिलाया जाए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा मित्र साथी सम्मान के लिए एकजुटता का परिचय दें। संगठन उनके हक की लड़ाई को आगू पूरी ताकत के साथ लड़ेगा। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शुभम शक्ति भदौरिया ने कहा कि शिक्षामित्र साथी हिम्मत न तोड़ें वह दिन दूर नहीं है जब उनका सम्मान वापस होगा। उन्होंने बताया कि सभी विकास खंडों से शिक्षा मित्रों की उपस्थिति बीएसए कार्यालय पहुंच चुकी है। जल्द मानदेय भुगतान किया जाए। जिला मंत्री सनत पांडेय ने कहा कि जनपदीय संगठन प्रदेश नेतृत्व के लगातार संपर्क में है। जल्द ही शिक्षा मित्रों की समस्या का स्थाई समाधान होगा।
विज्ञापन


बैठक में अवनीश यादव, मुनेश शाक्य, हरवीर सिंह, राजा ठाकुर, ममता यादव,, राघवेंद्र चौहान, अजीत प्रताप सिंह, देवेंद्र भदौरिया, राजेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें