राष्ट्रीय वॉलीबॉल के लिए चयनित शिखा
आगरा। श्री दान कुंवरि इंटर कॉलेज, आंवलेखड़ा की छात्रा शिखा का चयन 69वीं सब-जूनियर बालिका राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए यूपी की टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 5 से 9 जनवरी तक आंध्रप्रदेश के कडपा में आयोजित होगी। शिखा ने 69वीं मंडल एवं 69वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपना चयन सुनिश्चित किया। उनके चयन में विद्यालय के शिक्षक एवं खेल प्रशिक्षक गोविंद सिंह का विशेष मार्गदर्शन रहा। शिखा के चयन पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉॅ मुकेश अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, वीपी सिंह, अरविंद माहेश्वरी, डॉ. ममता शर्मा, प्रवीण शर्मा, नरेंद्र राघव, अनिल कुमार, इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा ने खुशी जताई।