बाह: नवरात्र के पहले दिन पांडाल में स्थापित हुई देवी प्रतिमाएं, हुए हवन यज्ञ एवं पूजन
बाह। नवरात्र के पहले दिन भदरौली के भगवती देवी मंदिर, जरार के केला देवी मंदिर, बाह के पथवारी माता मंदिर, सिद्धेश्वरी माता मंदिर, नहटोली के मंशा देवी मंदिर, बिजौली के दुर्गे माता मंदिर, बड़ागांव के अन्नपूर्णा देवी मंदिर, जैतपुर के नेमा देवी मंदिर में महिलाएं दर्शन पूजन के लिए पहुंची। व्रती महिलाओं ने घर पर पूजन, हवन के बाद मंदिरों में प्रसाद चढ़ाया। व्रती महिलाओं साधना, सुमन, संगीता, रमा, रेखा, शिल्पी, प्रीती, मधुरिमा, जावित्री आदि ने बताया कि मातारानी का नवरात्र व्रत रखा है। मातारानी के दर्शन पूजन से शांति और सुकून मिलता है।