फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शरद पूर्णिमा स्नान आज, श्रद्धालुओं ने डाला डेरा

Fri, 27 Oct 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/ सोरोंजी। आश्विन शुक्ल पूर्णिमा का स्नान शनिवार को हरि की पौड़ी के घाटों पर होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पर्व का पुण्य अर्जित करने के लिए स्नान पर्व की पूर्व संध्या पर ही तीर्थनगरी पहुंच चुके हैं। पालिका प्रशासन ने पर्व को लेकर व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। कछला गंगा घाट, कादरगंज गंगा घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए। स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस ने भी इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

पर्व पर इस बार ग्रहण की छाया है। जिसके चलते सूतक विचार को देखते हुए गंगा स्नान सूतक लगने से पहले ही होगा। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु पूर्व संध्या पर ही तीर्थनगरी में पहुंचना शुरू हो गए। तीर्थ नगरी की धर्मशालाओं, गेस्ट हाउसों, तीर्थ पुरोहितों के आवासों श्रद्धालुओं ने अपना डेरा जमा लिया। नगर पालिका प्रशासन ने श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़ा करने के लिए मेला ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की है। पोलों पर खराब बल्बों को बदलवाकर पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की गई है। पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि गंगा स्नान पर्व को देखते सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें