फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शरद पूर्णिमाः बटेश्वर में लगी आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। शरद पूर्णिमा पर सोमवार को बटेश्वर में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने मंदिर शृंखला घाट पर यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। गौरी शंकर मंदिर, ब्रह्मलालजी मंदिर में पूजा कर दीपदान किया। साधु-संतों को भोजन कराकर पुण्य अर्जित किया। सोमवार को दिनभर बटेश्वर के घाट पर भक्तों की भीड़ रही। स्नान के दौरान स्थानीय गोताखोर मुस्तैद रहे। धौलपुर, इटावा, शिकोहाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद और आगरा के विभिन्न गांव कस्बों के श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलालजी महाराज की पूजा के साथ ही पार्वती की लक्ष्मी के रूप में पूजाकर अपनी सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी, राकेश बाजपेयी ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर विभिन्न मंदिरों में अनुष्ठान कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें