फोटो14 शान्तनु देवांश।स्रोत:स्वयं
कासगंज। उपभोक्ता न्यायालय के पूर्व न्यायिक सदस्य अजय तिवारी के पुत्र युवा अधिवक्ता शांतनु देवांश को उत्तरी रेलवे दिल्ली क्षेत्र का पैनल अधिवक्ता चयनित किया गया है। शांतनु देवांश सुप्रीम कोर्ट में अभ्यास करते हैं। वो मध्य प्रदेश सरकार के मामलों को भी सुप्रीम कोर्ट में देख रहे हैं। अच्छी कानूनी समझ व तर्कों के लिए उनकी पहचान है। शांतनु के उत्तरी रेलवे दिल्ली क्षेत्र का पैनल अधिवक्ता बनने पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है। पिता अजय तिवारी ने बताया शुरू से ही उनकी रुचि कानून के क्षेत्र में कार्य करने की थी। संवाद