शहीद रज कलश यात्रा काकोरी रवाना
बेवर। बुधवार को क्षेत्र के नगला ठकुरी में बने शहीद मंदिर राष्ट्र धर्म स्थल से शहीद भगत सिंह की जयंती पर शहीद मंदिर काकोरी के लिए शहीद कलश यात्रा रवाना हुई। राष्ट्रीय शहीद मेला चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित हो रही इस शहीद रज कलश यात्रा में शहीदों की समाधि स्थलों से रज को एकत्रित कर एक कलश में ले जाया जा रहा है। यात्रा के दौरान रास्ते में पडने वाले शहीदों की समाधियों से भी रज को इकट्ठा किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संयोजक रजनीश यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहीद भगत सिंह की जयंती पर यात्रा लखनऊ काकोरी मंदिर पहुंचेगी जहां प्रदेश के विभिन्न स्थलों से आए शहीद रजकलशों को रखकर श्रद्धांजलि दी जाएगी और शहीद परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर गुरबख्श सिंह, वीरराज सिंह, मनोज यादव, धर्मेंद्र अज्ञानी, सुभाष आचार्य मौजूद रहे। संवाद