फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एसजीएसटी ने कसा मार्बल कारोबारियों पर शिकंजा, मिलीं गड़बड़ियां तो जमा कराए 24 लाख रुपये

Fri, 23 Dec 2022 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

राज्य कर विभाग को शिकायत मिली थी कि टाइल्स व मार्बल कारोबारी कर जमा नहीं कर रहे हैं। विभागीय टीमों ने इंटेलीजेंस की सूचना पर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
मार्बल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में राज्य कर विभाग (एसजीएसटी) को टाइल्स व मार्बल कारोबारियों के यहां छापे में काफी गड़बड़ मिली है। विभाग ने टाइल्स व मार्बल कारोबारियों के यहां स्टॉक व रिकॉर्ड में अंतर मिलने पर 24 लाख रुपये जमा कराए हैं। इंटलीजेंस की सूचना पर विभागीय टीमों ने कार्रवाई की।

मिली थी शिकायत 

राज्य कर विभाग को शिकायत मिली थी कि टाइल्स व मार्बल कारोबारी कर जमा नहीं कर रहे हैं। विभागीय टीमों ने इंटेलीजेंस की सूचना पर बुधवार दोपहर शाहदरा मंडी के पास अग्रवाल टाइल्स, एसआर मार्बल टाइल्स, श्रीजी ग्रेनाइट समेत पांच इकाइयों पर छापामारी की थी। आसपास के दुकानदार शटर गिराकर भाग गए थे। विभागीय कार्रवाई देर रात तक चली थी। 

खरीद व बिक्री का लिया रिकॉर्ड 

विभागीय अधिकारियों ने इकाइयों से खरीद व बिक्री का रिकॉर्ड लिया था। स्टाक चेक किया गया था। कागजात जब्त किए गए थे। अपर आयुक्त ग्रेड वन अजय कुमार सिंह ने बताया कि स्टाक का मिलान करने के बाद मार्बल व टाइल्स कारोबारियों से 24 लाख रुपये का कर विभाग ने जमा कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें