आगरा। सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी और उनकी पत्नी वेरोनिक हर्मिनी का मंगलवार को प्रस्तावित ताजमहल का दौरा रद्द हो गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को स्मारक आम पर्यटकों के लिए अपने निर्धारित समय पर खुलेगा और पूरे दिन प्रवेश मिलेगा। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पहले सुबह नौ बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक ताज आम पर्यटकों के लिए बंद रहने का आदेश जारी हुआ था।