फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रालोद की नेता समेत छह गिरफ्तार

Fri, 22 Dec 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर के समीपवर्ती गांव अहरौली में रालोद की एक महिला नेता के घर से सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने रालोद नेता सहित 4 महिलाओं व दो पुरुष समेत कुल छह लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये की नकदी, नशे की सामग्री व अन्य अश्लील सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुलिस को अहरौली में सेक्स रैकेट के संचालित होने की सूचना लगातार मिल रही थी। इस पर सर्विलांस टीम को लगाया गया। इसके बाद पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई। शिकायत पुष्ट होने पर बृहस्पतिवार को सर्विलांस टीम, एसओजी टीम एवं महिला थाना की टीम के अलावा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यहां रालोद नेता के घर से महिला नेता सहित चार महिलाओं को दो पुरुषों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया गया। मौके से बीयर की खाली केन, सिगरेट की डिब्बी, मोबाइल फोन, 40 हजार रुपये की नकदी व अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गईं। इस दौरान गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें