फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: खेतों में पहुंचा सीवर का पानी, 1500 बीघा फसल जलमग्न

Fri, 07 Apr 2023 12:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

फसल में सीवर का पानी भरा होने से किसान परेशान हैं। डर सता रहा है कि यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो फसल बर्बाद हो जाएगी। 
विज्ञापन
खेत हुए जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत भदों गांव के तालाब के आसपास खेतों में सीवर का पानी भर गया। इससे तीन गांव के कई किसानों की करीब डेढ़ हजार बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों को फसल के खराब होने की आशंका सता रही है। 
विज्ञापन


गांव सेंथरी, पुरा एवं भदों के किसानों के खेत भदों गांव के तालाब के आसपास हैं। इन खेतों में किसानों ने गेंहू, सरसों, जौ आदि की फसल बोई थी। उम्मीद थी कि पैदावार अच्छी होगी तो साल भर के खाने के लिए इंतजाम हो जाएगा, लेकिन सीवर लाइन के पानी ने इन किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इन किसानों की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि फसल जलमग्न होने से खेत में ही गिर जाएगी और सड़ जाएगी। जिसके बाद हमारे हाथ कुछ नहीं लगेगा।

ये भी पढ़ें - पुजारी निकला पापी: शराब पीकर बन जाता है हैवान, सामने आई ऐसी करतूत; ग्रामीणों को सता रहा ये डर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधायक से की शिकायत 

क्षेत्रीय किसानों ने बताया कि करीब तीन महीने से पानी खेतों में आ रहा है। इस मामले में कई बार सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड से शिकायत की थी। प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते फसल नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई है। ऐसे में किसानों के लिए खाने की भी समस्या खड़ी हो जाएगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें