फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर की सफाई शुरू, बंद कराए गए मैनहोल

विज्ञापन
14एमएनपी-17-देवी रोड पर बिना सुरक्षा उपकरणों के सीवर लाइन की सफाई करते कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में सीवर लाइन की सफाई नगर पालिका ने शुरू करा दी है। वहीं, जगह-जगह खुले मैनहोल को बंद कराया गया है। अमर उजाला की खबर के बाद सक्रिय हुए नगर पालिका प्रशासन ने आननफानन में कार्य शुरू कराए हैं। शहर में 80 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन बिछाई है। सीवर लाइन के जगह-जगह मैनहोल खुले पड़े थे। इससे जहां हादसे की आशंका थी, वहीं कूड़ा कचरा सीवर में जाने से वह चोक हो रहा था। 10 अक्तूबर के अंक में अमर उजाला ने सीवर लाइन की बदहाली और खुले मैनहोल की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्रा ने नगर पालिका प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आनन फानन में नगर पालिका प्रशासन ने खुले हुए मैनहोल बंद करा दिए हैं। वहीं जिस स्थान पर सीवर लाइन चोक है, वहां सफाई कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार को ईओ के निर्देश पर ठेकेदार ने सीवर लाइन की सफाई का कार्य शुरू करा दिया। ईओ लालचंद भारती ने बताया कि सीवर लाइन की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। वहीं खुले हुए मैनहोल बंद करा दिए गए है। उन्होंने जनता से अपील की है कि अगर कहीं मैनहोल खुले हैं तो स्थानीय लोग नगर पालिका प्रशासन को सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें