फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तहसीलदार आवास के पास गली में भीषण जलभराव

विज्ञापन
भाकियू का आंदोलन का नोटिस: तहसीलदार के बगल की गली में भरा कीचड़ और गंदा पानी
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने, सफाई कराने एवं नाले के निर्माण के लिए भाकियू ने किया आंदोलन का एलान, धरने का दिया नोटिस
विज्ञापन

बाह। तहसीलदार बाह के आवास के बगल की गली में सालों से कीचड़ और गंदा पानी भरा है। आलम ये है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। गंदगी की सड़ांध में पनपे मच्छरों से डेंगू और मलेरिया के संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है। बाह की स्वच्छता के दामन पर रास्ते में भरे कीचड़ एवं गंदे पानी के लगे दाग को साफ कराए जाने की मांग भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) ने उठाई है। संगठन के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहसीलदार के बगल की गली की सफाई, मालौनी के मजरा सूबेदारपुरा में नाले, रघुवरपुरा एवं लखनपुरा जागीर गांव में खडंजे के निर्माण, बाह के बस अड्डे एवं बिजौली के तालाब से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर कई बार शिकायत की, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। शुक्रवार को संगठन ने बाह के एसडीएम को नोटिस दिया है, जिसमें समस्याओं का समाधान न होने पर 10 मार्च से तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का एलान किया गया है। इस दौरान राजीव सिंह भदौरिया, सौरभ सिंह राजावत, राहुल चौहान, लक्ष्मीकांत शर्मा, राजेश, विनय सिंह, निशार अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें