ग्वालियर हाईवे रोहता चौराहे के नजदीक जल भराव।
- फोटो : संस्थान
मलपुरा। आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित रोहता चौराहे के नजदीक बमरौली अहीर की ओर जाने वाले चौराहे पर जलभराव की वजह से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी नहीं होने से हाईवे पर सड़क का पानी भी आ गया है। स्थानीय निवासी पराग सिंघल और अंगद सिंह ने बताया इस चौराहे से कई कॉलोनी के लोग आते जाते हैं। चौराहे पर जलभराव होने के कारण आए दिन बाइक सवार पानी में गिर जाते हैं। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।