फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अकोला बाजार में लगा भीषण जाम, त्योहार पर राहगीर बेहाल

विज्ञापन
अकोला के बाजार में लगा जाम।
विज्ञापन
अकोला। धनतेरस पर अकोला में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग की वजह से शुक्रवार शाम अकोला बाजार में भीषण जाम लग गया। दुकानदारों की ओर से फुटपाथ घेरने और ग्राहकों द्वारा सड़क पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने से आधी से ज्यादा सड़क घिर गई। इसके चलते पुलिस चौकी से लेकर स्टेडियम तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। स्थानीय ग्रामीण रामवीर सिंह और शिवराम सिंह ने बताया कि बाजार में अतिक्रमण के कारण त्योहारों पर हालात ज्यादा खराब हो जाते हैं और कई बार एंबुलेंस तक फंस जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें